{"_id":"62e9716f3ec9826a051d8701","slug":"polling-parties-will-leave-today-tomorrow-will-be-voting-saharanpur-news-mrt599569368","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां , कल होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां , कल होगा मतदान
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में 4 अगस्त को होने वाले पंचायत उप निर्वाचन को लेकर बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए होने वाले मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान जिला पंचायत के वार्ड संख्या 43 और एक ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत और सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए होगा। पोलिंग पार्टियां संबंधित विकास खंडों से रवाना होंगी। मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगा।
त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए चार अगस्त को मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं चॉक चौबंद कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए संबंधित तीन उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा सात सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियां बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित स्थान से मतदान स्थल के रवाना होंगी।
डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत डीएम अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में उप चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बताया कि 30 मतदान केंद्र, 75 बूथ बनाए गए हैं। 100 मतदान पार्टियों की नियुक्ति की गयी है। मतदान चार अगस्त को सुबह 07:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा। चार जोनल मजिस्ट्रेट एवं सात सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि चुनाव क्षेत्रों में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। बैठक में एडीएम रजनीश कुमार मिश्र, सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड 43 से ये हैं प्रत्याशी
वार्ड संख्या 43 से सदस्य पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें संगीता देवी, सुमित कुमार, सुधीर, सर्वेश कुमार, वर्तिक कुमार, मौहम्मद बिलाल, घनश्याम, आशालता, अवनीश कुमार त्यागी शामिल हैं।
यहां से पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
विकास खंड रवानगी स्थल
बलियाखेड़ी- गौरी शंकर इंदरपाल सिंह इंटर कॉलेज दिल्ली रोड
पुवांरका- कार्यालय खंड विकास अधिकारी पुवांरका
रामपुर मनिहारान- कार्यालय खंड विकास अधिकारी रामपुर मनिहारान
सरसावा कार्यालय- खंड विकास अधिकारी सरसावा