{"_id":"6616e6a665c3807662080df8","slug":"polling-parties-reached-door-to-door-359-elderly-and-disabled-people-voted-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-121726-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: घर-घर पहुंची पोलिंग पार्टियां, 359 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: घर-घर पहुंची पोलिंग पार्टियां, 359 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने किया मतदान
Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराने पहुंची टीम। संवाद
सहारनपुर। मतदान कर्मियों ने जनपद में 85 वर्ष आयु से अधिक के बजुर्गों और दिव्यांगों को घर से ही डाक मतपत्र से वोट डलवाने का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन 359 बुजुर्गों और दिव्यांगों ने घर से मतदान किया। इनमें सहारनपुर लोकसभा में 236 और कैराना लोकसभा के 123 मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से वोट डालने की सुविधा दी है। इसके लिए जिले में 28 पोलिंग पार्टियों को लगाया गया है। जनपद में 18243 दिव्यांग और 17223 बुजुर्ग मतदाता इसके दायरे में हैं। घर से वोट डालने की सहमति लेने के लिए सभी बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को बीएलओ द्वारा फार्म 12-डी दिए गए थे। उनकी सहमति के बाद ही उन्हें यह सुविधा दी जानी थी। जनपद में 565 मतदाताओं ने ही घर से वोट डालने पर सहमति जताई है। घर से डाक मतपत्रों के माध्यम से वोट डलवाने का कार्य बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन 359 मतदाताओं ने घर से ही मतदान किया।
मतदान की कराई गई वीडियोग्राफी
मतदान कराने के लिए एक पोलिंग पार्टी सबसे पहले हकीकत नगर की बुजुर्ग महिला मतदाता रूप रानी के घर पहुंची। वहां एजेंट के सामने मतपेटी को सील किया किया। इसके बाद मतदान कराया गया। इसके बाद टीम 86 वर्षीय वोटर बलदेवराज के घर पहुंचकर मतदान कराया। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। टीम में पीठासीन अधिकारी अमरजीत वालिया, मतदान अधिकारी प्रथम चंद्रशेखर शर्मा, द्वितीय विनोद रावत, तृतीय भोलाराम, माइक्रो ऑबजर्वर तरुण कुमार, बीएलओ डिंपल सचदेव और दो पुलिस कर्मी शामिल रहे। बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी 92 वर्षीय बुजुर्ग हुक्मचंद, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता शिमला और 90 वर्षीय महिला मतदाता बीरमती ने घर से ही मतदान किया। रामपुर मनिहारान में टीम ने 46 मतदाताओं से वोट डलवाए।
विज्ञापन
बुधवार को पोलिंग पार्टियों ने बुजुर्गों और दिव्यांगों से घर-घर जाकर मतदान कराया। पहले दिन जनपद में 359 बुजुर्ग और दिव्यांगों ने मतदान किया। इनमें 236 सहारनपुर लोकसभा और 123 मतदाता कैराना लोकसभा क्षेत्र के हैं।