फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polling for the chairman today

चेयरमैन पद के लिए मतदान आज

Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Thu, 03 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
Polling for the chairman today
देवबंद में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर जाती पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगरपालिका अध्यक्ष के लिए होने वाले उपचुनाव में बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। बुधवार को कुल 81 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। मतदान में करीब 65 हजार मतदाता 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


मतदान सुबह 8 से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 64,934 मतदाता वोट डालेंगे हैं। इनमें 36,830 पुरुष व 31104 महिला मतदाता हैं। करीब 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें विधायक माविया अली की पत्नी जहीर फातिमा, पूर्व चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी, अरविंद सिंघल, हरिओम सिंघल आदि शामिल हैं। मतदान के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि सभी 81 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इनमें एडिशनल एसपी, तीन सीओ, पांच एसओ, 250 सिविल पुलिस, 100 पीएसी तथा होमगार्ड के जवान शामिल रहेंगे। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नगरपालिका परिषद के 25 वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए 81 पोलिंग बूथ व 21 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट व दो जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद रिक्त हुए देवबंद विधानसभा की सीट पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें माविया अली ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत प्राप्त की थी। चुनाव जीतने के बाद माविया अली को नगर पालिकाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने चेयरमैन पद के लिए 3 नवंबर को उपचुनाव की घोषणा की थी।  

उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस ने फ्लैगमार्च किया ः देवबंद। नगरपालिका उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को नगर में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च एचएवी इंटर कॉलेज से आरंभ हुआ।

फ्लैग मार्च हनुमान चौक, मित्रसैन चौक, तेलियो की मोरी, दारुल उलूम चौक, मेन बाजार, एमबीडी चौक, नेचलगढ़, शास्त्री चौक, सुभाष चौक व रेलवे रोड़ आदि स्थानों से होकर बाद में मंगलौर चौकी पर जाकर संपन्न हुआ। कोतवाल आरएन सिंह यादव ने बताया कि जो भी मतदान के दौरान गड़बड़ी की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


पांच को होगी मतगणना 
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी दीपक मीणा ने मतगणना करने वाले कार्मिकों को पांच नवंबर की सुबह पांच बजे कलक्ट्रेट पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मतगणना के लिए कर्मचारी कलक्ट्रेट से रवाना होंगे। यदि कोई मतगणनाकर्मी अपने संसाधन से जाना चाहता है तो जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed