फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   political News kaji rashid masood

बसपा देगी भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति का जवाब : रशीद मसूद

Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
political News kaji rashid masood
पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री काजी रशीद मसूद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व सांसद काजी रशीद मसूद ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति का जवाब केवल बसपा की सेक्यूलर नीति से दिया जा सकता है। विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों में अखिलेश यादव का क्रेज था, बावजूद इसके पूरी पार्टी 42 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। भाजपा को रोकने के लिए मुस्लिमों के पास बसपा के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि चार मई को जनमंच सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक कर बसपा संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


बसपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को अपने आवास पर पहली बार मीडिया से मुखातिब पूर्व सांसद रशीद मसूद ने कहा कि देश की राजनीति में जबरदस्त बदलाव है। भाजपा अपनी सांप्रदायिक राजनीति की वजह से लोगों को भड़का रही है। इसे रोकने के लिए बसपा के अलावा कोई विकल्प नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों में सपा और अखिलेश यादव का क्रेज था। मगर, पूरे प्रदेश में चुनाव सांप्रदायिक हो गया। इसके बाद भी बसपा का वोट बैंक 22 फीसदी रहा। ऐसे में अगर मुस्लिम इसमें जुड़ जाएगा तो 50 फीसदी तक आंकड़ा पहुंच जाएगा। हम मायावती से मिलने गए थे और वहां उनसे काफी अच्छी बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में शामिल होने को लेकर किसी ओर से कोई शर्त नहीं है। बस हमारी कोशिश सहारनपुर सहित पूरे वेस्ट यूपी में भाजपा को रोकने की रहेगी। उनका कहना है कि सपा और कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं।


सेक्यूलर राजनीति के तहत हम मुस्लिमों के बीच जाएंगे और उन्हें समझाएंगे कि बसपा ही एकमात्र विकल्प है। इस दौरान शाजान मसूद, शायान मसूद, डा. रागिब अंजूम, हाजी तौसिफ, बबलू जैदी, अनवर कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed