फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Polio dose will be given to 6.20 lakh children in the district from today

जिले में 6.20 लाख बच्चों को आज से पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Polio dose will be given to 6.20 lakh children in the district from today
सहारनपुर। जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के 6.20 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए 20 मार्च से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें 20 मार्च को जिले भर में शिविर लगाकर खुराक पिलाएंगी। इसके बाद 28 जनवरी तक घर-घर जाकर शिविर में नहीं आने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान की सफलता के लिए शनिवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

रैली का आयोजन सीएमओ कार्यालय से हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। वाहन रैली में मिक्की माउस, पोलियो से संबंधित बैनर, पोस्टर से सुसज्जित वाहन तथा पोलियो से संबंधित पोस्टरों से सुसज्जित रिक्शा शामिल रहे। कोर ग्रुप द्वारा संयोजित पोलियो से संबंधित ई-रिक्शाओं द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि भारत पोलियो से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। यह हम सभी के साझा प्रयास से संभव हो सका है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य टीमों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पोलियो अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिरोधी घरों पर अधिकारी खुद जाकर परिजनों को समझाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाएं। जो बच्चे बीमारी के कारण दवा नहीं पी पाए हैं वहां चिकित्सकीय भ्रमण जरूरी है। उन्होंने कहा कि शून्य से पांच वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश, कोर से डीएमसी गुलअफशा, सुनीता वार्ष्णेय, नदीम अखलाक, संदीप धीमान, अवनीश धीमान, महेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed