{"_id":"6473a496f7a06f2a8b0f0ef4","slug":"policemen-returned-purse-full-of-cash-to-bike-rider-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3266-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को लौटाया नकदी से भरा पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को लौटाया नकदी से भरा पर्स
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने एक ग्रामीण का खोया हुआ पर्स मिलने पर उसे लौटा दिया। पर्स में सात हजार की नकदी तथा जरूरी कागजात थे। पर्स पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया है।
जानकारी के अनुसार बिहारीगढ़ थाने के गांव मनोहरपुर निवासी पुरुषोत्तम पुत्र रिषीपाल किसी काम से अपनी बाइक से मनोहरपुर से सहारनपुर जा रहा था। रास्ते में उसका पर्स छुटमलपुर में ज्योति किरण चौक के पास गिर गया, जो रमेश राणा प्लाटून कमांडर और सरताज हुसैन यूपी पुलिस के सिपाही को मिल गया। पुलिसकर्मियों ने जानकारी जुटाते हुए पुरुषोत्तम को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद उसे उसका पर्स सौंप दिया गया। संवाद
पुलिस ने वांछित को पकड़ा
बेहट। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे सूचना के आधार पर वांछित एजाज उर्फ छोटा पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला सडकपार, मंडी रोड को मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पहले भी एक मामला दर्ज है। संवाद