फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Policeman hanged himself to death

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Policeman hanged himself to death
पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की दयाल कालोनी में बुधवार दोपहर बाद ड्यूटी से लौटने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी उपेंद्र कुमार तोमर (35) ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पुराने समय से बीमारी से तनाव होना बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। उपेंद्र कुमार मूल रूप से बागपत के जिवाना गांव का रहने वाला था। यहां दयाल कालोनी में उसका परिवार रह रहा है।
छानबीन को पहुंचे सदर थाना प्रभारी पंकज कुमार पंत और कुछ यातायात कर्मचारियों ने बताया कि उपेंद्र को आंतों का इंफेक्शन था। काफी समय से वह इसे लेकर परेशान था। उसकी कोर्ट रोड पर ड्यूटी रहती थी। मार्च माह से वह छुट्टी पर था और तीन दिन पहले ही लौटा था। बुधवार को सुबह दस से दोपहर तक उसने ड्यूटी भी दी। घर पहुंचने के बाद दोपहर में वह एक साइड में टीन की चादर वाले कमरे में चला गया। इसी दौरान उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उपेंद्र कुमार का इकलौता बेटा अनंत है। घटना के बाद पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम जांच कर रही है। फिलहाल बीमारी का तनाव ही कारण सामने आया है।
विज्ञापन

पहले पेट फूल गया था, अब बिल्कुल कमजोर हो गया
- यातायात पुलिस में उपेेंद्र के साथी रहे निशांत, राहुल आदि ने बताया कि इस बीमारी में उपेंद्र का पेट पहले काफी फूल गया था। इसके बाद अचानक वह बेहद कमजोर होने लगा। अब काफी समय से बीमारी को लेकर तनाव में था। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बारे में परिवार के अन्य लोगों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed