फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Policeman and officer ran away from stones

पत्थरबाजों से जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी और अफसर

Wed, 10 May 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 10 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Policeman and officer ran away from stones
बलवाइयों से बचकर भागते पुलिस अफसर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गांधी पार्क में जमा हुए भीम आर्मी के समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ने के बाद भीड़ मल्हीपुर रोड स्थित रामनगर पर पहुंच गई। सूचना पर एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। मगर, बेकाबू भीड़ ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद मौके से एडीएम एसके दुबे और एसपी सिटी संजय सिंह जान बचाकर भागने लगे। बलवाइयों ने उपद्रव शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस फोर्स करीब एक किलोमीटर पीछे आकर मूकदर्शक बनकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


उधर, देर रात शासन ने एसपी सिटी संजय सिंह और एसपी देहात रफीक अहमद को हटा दिया है। इन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। एसपी यातायात नोएडा प्रबल प्रताप सिंह को एसपी सिटी आैर आगरा में अपर पुलिस अधीक्षक प्रोटॉकाल विद्यासागंर मिश्र को एसपी देहात बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, सुबह करीब 10 बजे गांधी पार्क कें भीम आर्मी के समर्थक भारी संख्या में जमा होने शुरू हुए तो पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें हटा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग रामनगर पहुंच गए और जाम लगा दिया।

करीब 11 बजे एडीएम प्रशासन एसके दुबे, एसपी सिटी संजय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, एसडीएम सदर राकेश गुप्ता मय फोर्स मौके पर पहुंचे। बेेकाबू भीड़ से बातचीत के लिए एडीएम और एसपी सिटी आगे बढ़े तो वहां से पथराव शुरू हो गया।

एडीएम और एसपी सिटी जान बचाकर भाग गए, इस दौरान एडीएम चोटिल भी हुए। उपद्रवियों ने वहां मौजूद एक बाइक को आग के हवाले कर दिया और गांव के मुहाने पर दोबारा नारेबाजी, हंगामा करते हुए डट गए।

करीब दो घंटे तक स्थिति जस की तस बनी रही। इसके बाद कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर बातचीत के लिए भेजे गए। मगर, बातचीत के दौरान ही मीडिया कर्मियों को देखकर भीड़ पथराव करते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ी।

पीछे खड़े अधिकारी और पुलिस वहां से भागने लगी। इस दौरान उपद्रवियों ने हवाई फायरिंग की और जवाब में पुलिस ने फायर किया। इसके बाद उपद्रवियों ने खड़ी बाइकें और कार पर तोड़फोड़ कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

इसके बाद उपद्रवी निर्माणाधीन महाराणा प्रताप भवन की दीवार तोड़कर कमरे में आग लगा दी। भीड़ ने रामनगर पुलिस चौकी पर भी तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की। सिटी मजिस्ट्रेट भी खेतों और पगडंडियों के रास्ते वहां से निकल पाए।


इसके बाद डीएम और एसएसपी पीएसी को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचे डीएम एनपी सिंह ने उपद्रवियों को पीछे हटने की चेतावनी दी और कहा कि नहीं माने तो बल प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद उपद्रवी धीरे-धीरे हट गए। 

काफी देर तक स्थिति भांपने के बाद फोर्स तैनात कर अफसर वहां से रवाना हुए। इससे पहले माहौल शांत होने के बाद वहां मौजूद अफसर अपनी सफाई देने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed