{"_id":"68934f047a2cc9f0e90ab7d7","slug":"police-will-break-the-illegal-drug-network-by-establishing-coordination-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-155810-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: समन्वय स्थापित कर नशे के अवैध नेटवर्क को तोड़ेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: समन्वय स्थापित कर नशे के अवैध नेटवर्क को तोड़ेगी पुलिस
Wed, 06 Aug 2025 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
- चलेगा विशेष अभियान, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर लगेगी रोक
- डीआईजी ने तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नशे के अवैध नेटवर्क को पुलिस समन्वय स्थापित कर तोड़ेगी। नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। बुधवार को डीआईजी अभिषेक सिंह ने तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें एसएसपी, एसपी भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उन्होंने साफ किया प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए।
डीआईजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चार अगस्त को मंडलीय समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों का उल्लेख करते हुए नशे के खिलाफ व्यापक और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि कानूनी कार्रवाई प्रभावी हो।
पुलिस, एएनटीएफ और एनसीबी के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाए जाएं। अपराधियों को उनकी भूमिका के अनुसार किंगपिन, मध्यस्थ और पैडलर में वर्गीकृत कर कार्रवाई करें। 50 ग्राम से अधिक स्मैक की बरामदगी पर एसएसपी के निर्देशन में कार्रवाई हो। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक के लिए औषधि निरीक्षक से समन्वय कर विशेष अभियान चलाए जाएं। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के नोडल अधिकारी, औषधि निरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी मौजूद रहे।