{"_id":"62bc9546cdb07776b14a28d1","slug":"police-went-to-the-victim-s-house-and-gave-a-copy-of-ncr-saharanpur-news-mrt5949673163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पीड़ित के घर जा कर दी एनसीआर की कापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पीड़ित के घर जा कर दी एनसीआर की कापी
विज्ञापन

नागल। थाना पुलिस ने अनोखी पहल करते हुए पीड़ित को घर पर जाकर एनसीआर की कॉपी देकर कार्रवाई से अवगत कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को राहुल ग्राम घसोती थाना रामपुर मनिहारान ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि जब वह गांव पनियाली कासिमपुर निवासी अपने मामा के यहां जा रहा था तो उसके मामा के पड़ोस में रहने वाले पिता, पुत्र ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ गाली गलौज करते हुये मारपीट की। पीड़ित तहरीर देकर अपने मामा के यहां चला गया था। इस पर उन्होंने तहरीर पर एनसीआर दर्ज करते हुए उसकी कॉपी दरोगा मोहित कुमार के माध्यम से पीड़ित तक भिजवाई। बताया कि आरोपियों को शांति भंग की धारा में निरुद्ध कर न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया।