फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police uprooted Samrat Mihir Bhoj's board, anger in Gurjar community

Saharanpur News: पुलिस ने उखाड़ा सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड, गुर्जर समाज में आक्रोश

Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police uprooted Samrat Mihir Bhoj's board, anger in Gurjar community
बोर्ड विवाद में गुर्जर नेताओं से बात करते एसपी सिटी अ​भिमन्यु मांगलिक
दिन भर चली पंचायत के बाद पुराने स्वरूप वाले बोर्ड को लगाने पर बनी सहमति
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

गागलहेड़ी(सहारनपुर)। पुलिस ने शिकायत के बाद बीती रात गांव खतौली में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड उखड़वा दिया, जिसे लेकर गुर्जर समाज में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसके विरोध में गुर्जर समाज के लोगों ने गांव में पंचायत की। इसमें पहुंचे अधिकारियों द्वारा पूर्व में लगे बोर्ड की ही अनुमति दिए जाने की बात कहे जाने पर गुर्जर समाज ने सहमति जता दी। इसके बाद बोर्ड बदलवा कर विवाद का निपटारा करा दिया गया।
गागलहेड़ी थाने के गांव खतौली में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड गांव के मुख्य मार्ग पर लगा हुआ था। पुलिस ने देर रात्रि पहुंच कर इसे उखाड़ दिया। जैसे ही इसका पता गुर्जर समाज के लोगों को लगा तो उनमें आक्रोश फैल गया। मंगलवार की सुबह इस मुद्दे को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत की खबर पर सीओ एलआईयू रीना सिसोदिया भी मौके पर पहुंचीं। उन्हाेंने पंचायत में मौजूद पूर्व विधायक मनोज चौधरी, गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य जिम्मेदारों से बातचीत की।
विज्ञापन

पंचायत में गुर्जर समाज के लोगों का कहना था कि बोर्ड दो साल से लगा हुआ था तो अचानक उसे उखाड़ने की क्या जरूरत आ पड़ी। पुलिस का पक्ष था कि रात जो बोर्ड उतारा गया है वो बोर्ड दो वर्ष पूर्व लगाए गए बोर्ड से अलग था, जिसकी अनुमति नहीं है। नया बोर्ड मोटे और ऊंचे लोहे के पाइप पर लगाया गया है, जबकि दो वर्ष पूर्व जो बोर्ड लगाया था वो लोहे के बारीक पाइप और कम ऊंचे पाइप पर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गुर्जर समाज के लोगों ने कहा कि वे कम ऊंचे और बारीक पाइप वाले बोर्ड को ही लगाने के लिए तैयार हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने भी सहमति जताते हुए बोर्ड लगाने की अनुमति दे दी।
वार्ता सफल होने पर एसडीएम सदर युवराज सिंह, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने गांव पहुंच बोर्ड वाले स्थान का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बोर्ड को लगवा दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया, एलआईयू एसआई सुभाष शर्मा आदि रहे।


--------------------------

बिना अनुमति के बोर्ड का स्वरूप बदला गया था जिस पर दूसरे लोगों को आपत्ति थी। शिकायत के बाद बोर्ड हटवा दिया गया था। गुर्जर समाज द्वारा पुराने स्वरूप वाले बोर्ड को लगाने की सहमति पर विवाद निपट गया है। नया बोर्ड भी लगवा दिया गया है। अब कोई तनाव की बात नहीं है।

- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी सहारनपुर

बोर्ड विवाद में गुर्जर नेताओं से बात करते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक

बोर्ड विवाद में गुर्जर नेताओं से बात करते एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed