{"_id":"62813a0c0db8340ccc027890","slug":"police-took-dhyan-gurjar-on-remand-saharanpur-news-mrt5886860120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्याना गुर्जर को पुलिस ने रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्याना गुर्जर को पुलिस ने रिमांड पर लिया
विज्ञापन
आरोपी ने लूट के मामले में मुरादाबाद कोर्ट में कर दिया था सरेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अहमदबाग में पेंट कारोबारी पृथ्वी पाल सिंह के घर डकैती के मामले में वांछित चल रहे ध्याना गुर्जर ने पुलिस को चकमा देकर लूट के मामले में मुरादाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने ध्याना गुर्जर को दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है।
पिछले दिनों दिन-दहाड़े अहमदबाग निवासी पेंट कारोबारी पृथ्वीपाल सिंह के घर डकैती पड़ी थी। वारदात के अगले दिन पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने खुलासा किया था मुरादाबाद निवासी ध्याना गुर्जर ने गिरोह के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में ध्याना गुर्जर वांछित चल रहा था। ध्याना गुर्जर ने लूट के एक मामले में मुरादाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने ध्याना गुर्जर को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस डकैती के दौरान लूटे गए जेवरात और नकदी की बरामदगी के संबंध में में पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि ध्याना गुर्जर कुख्यात बदमाश है। कोर्ट से आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। संवाद