फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police tightens security cordon for Eid

ईद को लेकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा किया मजबूत

Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police tightens security cordon for Eid
सहारनपुर। मंगलवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुस्लिम समाज के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह पांच बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। थाना पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ भी तैनात रहेगी। नमाजियों के वाहनों को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के वाहन को निश्चित अवधि के बीच ईदगाह की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर भारी पुलिस फोर्स की तैनात रहेगी।
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- थाना प्रभारी गागलहेड़ी बाईपास कट से शहर प्रवेश मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहन जिन्हें हरियाणा की ओर जाना है, वह बाईपास से होकर जाएंगे।
- थाना प्रभारी सरसावा शहर के प्रवेश मार्ग से समस्त प्रकार के वाहन, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, उन्हें बाईपास से संचालित कराएंगे।
- थाना प्रभारी रामपुर मनिहारान चुन्हेटी बाईपास सर्विस रोड पर देहरादून, अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास से संचालित कराएंगे।
- थाना प्रभारी नागल लाखनौर बाईपास सर्विस रोड से देहरादून, अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकलवाएंगे।
- थाना प्रभारी जनकपुरी राकेश कैमिकल चौकी, आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल चौक, चौकी बंद फाटक पर किसी भी प्रकार के वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने देंगे। इसके अलावा देहरादून रोड, अंबाला रोड, गंगोह रोड, चिलकाना रोड, दिल्ली रोड की तरफ नमाजियों के बड़े वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां खड़े किए जाएंगे वाहन
- नकुड़ व सरसावा की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग अंबाला रोड पुल से सर्किट हाउस के सामने व एलाइट पेट्रोल पंप के सामने खाली पड़े स्थान पर होगी। घंटाघर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गांधी पार्क में कराई जाएगी। चिलकाना की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहन न्यू गोल्डन धर्मकांटा एवं खालिद एक्सपोर्टर व फरीदी धर्म कांटा परिसर में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर समस्त थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। नमाजियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। -आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed