फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police teams in search of Dhyan Gurjar

ध्याना गुर्जर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें

Sun, 10 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Police teams in search of Dhyan Gurjar
ध्याना गुर्जर की तलाश में जुटी पुलिस टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के पॉश इलाके अहमदबाग में पेंट कारोबारी के घर सीबीआई अफसर बनकर डकैती डालने के मामले में पुलिस की तीन टीमें मुख्य आरोपी कुख्यात ध्याना गुर्जर की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने संभल में आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। स्थानीय पुलिस ने जनपद संभल पुलिस से भी मदद मांगी।
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो इनाम भी घोषित किया जाएगा। पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही हैं। पुलिस जल्द मुख्य आरोपी ध्याना गुर्जर को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन

यह था मामला
तीन अप्रैल को दिन-दहाड़े अहमदबाग निवासी पेंट कारोबारी सरदार पृथ्वी पाल सिंह के घर बदमाशों ने डकैती डाली थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल भी हुए थे। इसके साथ ही बदमाशों की गोली से कोतवाली सदर बाजार प्रभारी हरेंद्र सिंह घायल हुए थे। बदमाशों ने बताया था कि वह संभल के ध्याना गुर्जर गैंग के सदस्य है। वारदात के समय ध्याना गुर्जर भी शामिल था। पुलिस ने आरोपियों से नकदी व जेवरात भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed