फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police team that went to arrest the accused taken hostage, ruckus

Saharanpur News: आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को बनाया बंधक, हंगामा

Sun, 04 Jan 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police team that went to arrest the accused taken hostage, ruckus
नकुड़। घाटमपुर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हिरासत में ली एक महिला समेत तीन आरोपियों को मौके से भगा दिया। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए बाहर निकाला। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर अंबेहटा चौकी प्रभारी नीरज कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गांव घाटमपुर में वांछित चल रहे जिला बदर अपराधी जावेद उर्फ टिक्कू व अन्य को गिरफ्तार करने गए थे। जावेद उर्फ टिक्कू उस समय परिवार के ही अफसर के घर पर मौजूद था। चौकी प्रभारी व एक अन्य पुलिसकर्मी मकान के अंदर घुसे, तभी वहां पर गांव की कुछ महिलाएं व पुरुष आ गए। उन्होंने बाहर से मकान की कुंडी लगाकर हंगामा खड़ा कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई पर आ गई। काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने हिरासत में ली गई एक महिला सहित तीन आरोपियों को मौके से भगा दिया। इसके बाद पुलिस टीम खाली हाथ बैरंग लौट आई। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- 2024 में पुलिस टीम पर हुआ था हमला, फाड़ दी थी वर्दी
घाटमपुर गांव में पुलिस के साथ हाथापाई करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले अगस्त 2024 में घाटमपुर में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। हमलावर पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर आरोपी को छुड़ा ले गए थे। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी थी और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी थी। हमले में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। तब पुलिस ने वीडियो के आधार पर 31 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

------
पुलिस टीम घाटमपुर गांव में नशे के मामले में वांछित टिंकू को गिरफ्तार करने गई थी। कुछ लोगों ने हंगामा कर उसे भगा दिया। इस मामले पुलिस की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

- रुचि गुप्ता, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed