फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police stopped city MLA, activists created ruckus

नगर विधायक को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Mon, 07 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police stopped city MLA, activists created ruckus
देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। किसान यात्रा निकालने के लिए नगर विधायक कार्यकर्ताओं सहित घर से बाहर निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और हंगामा किया। विधायक ने सभी व्यापारियों से भारत बंद में प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता भारत बंद में शामिल होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को नगर विधायक और सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग के देहरादून रोड स्थित आवास पर पुलिस ने डेरा डालकर उन्हें नजरबंद कर दिया। इसकी सूचना पर विधायक निवास पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में उन्हें विरोध करने का अधिकार है। इसी दौरान विधायक संजय गर्ग घर से बाहर आए और कार्यकर्ताओं के साथ किसान यात्रा लेकर चलने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कुछ देर के लिए धरना देकर भी बैठ गए। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है और लोगों को घरों में कैद करके लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, परीक्षित वर्मा, गुलशन कपूर, बिजेश शर्मा, रतन यादव, अनुज यादव, हरपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नकुड विधानसभा प्रभारी चौधरी जगपाल दास को शहर में आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर सुबह ही पुलिस ने नजरबंद करके रखा। किसान यात्रा के लिए नकुड नहीं जाने दिया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा को भी नयागांव स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वरिष्ठ सपा नेता सरफराज खान को चकराता रोड स्थित आवास पर पुलिस ने नजरबंद करके बाहर नहीं निकलने दिया, यहां शाहनवाज खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होते सपा कार्यकर्ता

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होते सपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त?

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त?- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त?

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त?- फोटो : SAHARANPUR

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त?

देहरादून रोड़ स्थित सपा नगर विधायक के आवास से किसान यात्रा में रवाना होने के दौरान सपा कार्यकर्त?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed