फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police showed strictness, involvement of those who were negligent

पुलिस ने दिखाई सख्ताई, लापरवाही बरतने वालों की शामत आई

Sat, 22 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Police showed strictness, involvement of those who were negligent
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बाजारों में कोरोना गाइडलाइन का खूब उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमर उजाला में प्रकाशित हुए समाचार का उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया तो महानगर में सभी थानों के प्रभारियों ने फोर्स के साथ बाजारों में नजर आए। सुबह के समय मिली छूट के दौरान गाइड लाइन का पालन कराने को पुलिस सक्रिय रही। इसके साथ ही बेवजह सड़कों पर घूम रहे और मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काटे गए। आवश्यक सेवाओं के अलावा अन्य दुकानें खोलने वाले व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

महानगर में नगर कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज पंत ने मोरगंज, नया बाजार, कक्कड़ गंज, सब्जी मंडी, चौक फव्वारा में फोर्स के साथ पैदल गश्त किया। इसी तरह कोतवाली मंडी प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत, थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गाइडलाइन का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काटे चालान, चेतावनी भी दी
सहारनपुर। पुलिस ने शुक्रवार को चलाए चेकिंग अभियान के तहत करीब 400 से अधिक लोगों के चालान काटे हैं। इसके साथ ही बिना अनुमति के दुकान खोलने वाले व्यापारियों को चेतावनी दी। सड़कों पर बेवजह घूमने वाले लोगों और मास्क न लगाने वाले नागरिकों के चालान काटे। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।

भीड़ की वजह से लगा जाम
सहारनपुर। पुलिस बाजारों में सक्रिय रही, लेकिन लोगों की मनमानी भी नजर आई। भीड़ होने की वजह से चौक फव्वारा, मोरगंज बाजार, नया बाजार, दालमंडी पुल के आसपास कुछ देरी के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने खुलवाया। इनके अलावा बाजारों में कुछ जगहों पर गाइडलाइन का उल्लंघन होता नजर आया। पता लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed