फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police seized silver of 16 lakh from a car during checking in Saharanpur

Election 2024: कार में 19 किलो चांदी देख पुलिस हैरान, सर्राफ न दे सका कोई ठोस जवाब, पूछताछ जारी

Fri, 12 Apr 2024 11:32 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 11:32 AM IST
सार

Election 2024 : सहारनपुर में चेकिंग के दौरान एक कार में 19 किलो चांदी देखकर पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। पूछताछ में सर्राफ कोई ठोस जवाब नहीं दे सका।

विज्ञापन
Police seized silver of 16 lakh from a car during checking in Saharanpur
सहारनपुर में 16 लाख की चांदी के साथ पकड़ा गया सर्राफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में फतेहपुर पुलिस ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चल रही चेकिंग के दौरान 16 लाख रुपये कीमत की 19 किलो चांदी के साथ कार सवार सर्राफ को पकड़ा है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम बृहस्पतिवार रात कस्बे की बड़कलां बॉर्डर चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई। कार से 18 किलो 924 ग्राम चांदी बरामद हुई। बाजार में पकड़ी गई चांदी की कीमत 16 लाख 15 हजार रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में कार से चांदी ले जाने वाला सर्राफ प्रणव जैन पुत्र अभय जैन निवासी छत्ता जम्बोदास थाना मंडी कोई संतोषजनक जवाब और साक्ष्य पेश नहीं कर सका। बरामद चांदी और कार को जब्त करते हुए उसके संबंध में आयकर विभाग और एफएससी टीम को सूचना कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed