फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police seen on contact roads outside the towns

Saharanpur News: कस्बों से बाहर संपर्क मार्गाें पर दिखी पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 03:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Police seen on contact roads outside the towns
सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस पिछले कुछ दिनों से लगातार मुठभेड़ कर बदमाशों की धरपकड़ कर रही है। अधिकतर मुठभेड़ संपर्क मार्गाें पर हो रही है। ऐसे में हाईवे को छोड़ दें तो रात के समय संपर्क मार्गों पर हमारी पुलिस कितनी अलर्ट है अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार रात इसकी पड़ताल की।
विज्ञापन

नानौता, तीतरों, गंगोह, सरसावा, चिलकाना, बड़गांव, नकुड़, साढ़ौली कदीम, बेहट, छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के 12 रिपोर्टर ने रात 10 से 11 बजे के बीच करीब 165 किमी संपर्क मार्गों का मौका मुआयना किया। कस्बों के आसपास पुलिस गश्त करती नजर आई, जबकि ज्यादातर संपर्क मार्ग और संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा रामभरोसे थी।
विज्ञापन


गंगोह-नानौता मार्ग 14 किमी
तीतरों टीम रात 10:45 बजे गंगोह-नानौता मार्ग पर पहुंची। बहलोलपुर पुलिस चौकी पर ताला लटका हुआ था। सालियर-तीतरों मार्ग पर पिछले माह ही लेखपाल से लूट की घटना हुई थी, वहां पर भी कहीं पुलिस नहीं मिली। गंगोह-तीतरों मार्ग पर रादौर तक थाना पुलिस या पीआरवी दिखाई नहीं दी। तीतरों से नानौता तक के 14 किमी लंबे मार्ग पर सुरक्षा राम भरोसे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोह-तीतरों मार्ग 18 किमी
दूसरी टीम ने गंगोह से लेकर तीतरों तक करीब 18 किमी पड़ताल की। यहां न तो गंगोह और न ही तीतरों पुलिस दिखाई दी। झाड़वन, रादौर तिराहा, फतेहपुर आदि सुनसान पड़े हुए थे। एक भी स्थान पर पुलिस नहीं मिली।
सरसावा-नकुड़ मार्ग 14 किमी
इसी तरह सरसावा से नकुड़ तक 14 किमी मार्ग पर टीम ने मौका मुआयना किया। गांव साल्हापुर में पुलिस गश्त पर मिली, जबकि गांव सैदपुर तिराहा, बुढेड़ा तिराहा, एयरपोर्ट तिराहा, अहमदपुर माजरी तिराहा पर पुलिस दिखाई नहीं दी। गदरहेड़ी में पुलिस चेक भी सूना पड़ा था।

टिकरौल से बड़गांव की मोरा चेक पोस्ट 12 किमी
नानौता टीम गांव टिकरौल से बड़गांव थाना क्षेत्र की मोरा पुलिस चेक पोस्ट तक पहुंची। 12 किमी की अवधि में नानौता कस्बे को छोड़ कहीं पुलिस नजर नहीं आई। क्षेत्र के संवेदनशील तीतरों मोड़, टिकरौल पुलिया, हिमामपुर नहर पुल मोड़, गंगोह रोड रुहड़ा पुल, किसान सहकारी चीनी मिल, देवबंद रोड रेलवे फाटक, डिग्गी नहर पुल से जड़ौदा पांडा मार्ग, ठसका मोड़ आदि सुनसान पड़े थे।

मोरा पुलिया चेक पोस्ट से देवबंद भायला फाटक 18 किमी
बड़गांव टीम ने मोरा पुलिस चेक पोस्ट से देवबंद भायला फाटक तक 18 किमी पड़ताल की। चेक पोस्ट पर दो होमगार्ड आग ताप रहे थे। चंदपुर तिराहे पर पुलिस पिकेट तैनात थी। धूमगढ़ स्थित पेट्रोल पंप पर एक पीआरवी गाड़ी खड़ी मिली। बेलड़ा नहर पुल सूना पड़ा था, जबकि यह संवेदनशील बार्डर है।

नकुड़ से गंगोह 18 किमी
नकुड़ टीम को गंगोह तक के 18 किमी के हिस्से में केवल एक जगह पुलिस मिली। नकुड़ के अंबेहटा तिराहे पर जहां पर सप्ताह भर पूर्व नकुड़ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी वहां पर सूना पड़ा था। आठ किमी दूर एचआरए पब्लिक स्कूल के पास नकुड़ कोतवाली पुलिस की गाड़ी मिली। इसके बाद नकुड़ की सीमा के आखिरी गांव बीराखेड़ी तक कोई पुलिस गश्त नहीं थी।

सरसावा-चिलकाना-गंदेवड़ मार्ग 35 किमी
सरसावा से चिलकाना के बीच के 10 किमी की दूरी में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। दुमझेड़ा कच्चा पक्का मार्ग, सुल्तानपुर पैठ बाजार तिराहा और बाईपास तिराहा सूना पड़ा था। हालांकि चिलकाना से पठेड़ 10 किमी मार्ग पर धौलाहेड़ी के पास लेपर्ड और पठेड़ में चौराहे पर दो जगह पुलिस तैनात थी। गंदेवड़ चिलकाना मार्ग के 15 किमी के हिस्से पर साढ़ौली कदीम से रावणपुर तिराहे तक कहीं कोई गश्त नहीं मिली।

बेहट-छुटमलपुर मार्ग 25 किमी
बेहट-छुटमलपुर सड़क मार्ग के 25 किमी हिस्से पर केवल दो जगह पुलिस नजर आई। बेहट कोतवाली क्षेत्र में अनवरपुर बरौली में तिराहे पर रात 10:20 पर होमगार्ड रविंद्र व योगेश मिले। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव खुजनावर में ग्राम प्रधान के घर के सामने सड़क किनारे थाने की टाटा सूमो खड़ी मिली। यह गाड़ी सवा दस बजे से पौने 11 बजे तक एक ही स्थान पर खड़ी दिखाई दी। इसके अलावा पूरे रास्ते पर कहीं कोई गश्त नहीं मिली। इस मार्ग के कलसिया, बुबका, माजरी, औरंगाबाद, गेल्हेवाला तिराहे सूने पड़े थे।


मिर्जापुरा और बिहारीगढ़
मिर्जापुर से कुरड़ीखेड़ा तक 20 किमी लंबे मार्ग पर केवल फतेहपुर कलां बस स्टैंड पर 11 बजे बेहट कोतवाली के दो पुलिसकर्मी मिले। इसके अलावा कहीं पर भी पुलिस नहीं मिली। हालांकि बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के कुरड़ीखेड़ा से सुंदरपुर तक 11 किमी के हिस्से में चार जगह पुलिसकर्मी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed