{"_id":"58a1fb174f1c1b4f54d85063","slug":"police-reported-the-incident-to-arrive-in-ten-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना की सूचना पर दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना की सूचना पर दस मिनट में पहुंचेगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चुनावी तैयारी मेें पैरा मिलिट्री फौर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दिन तमाम मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जिले में कहीं भी गड़बड़ी या शांति भंग होने की स्थिति में पुलिस अधिकतम दस मिनट में घटना स्थल पर मौजूद मिलेगी।
यह जानकारी एसएसपी लव कुमार ने दी। वह सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मतदान के दिन जिले में रहने वाली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दे रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से जिले का 19 जोन और 169 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव में जिले की पुलिस के अलावा 35 पुलिस निरीक्षक, 431 उप निरीक्षक, 361 मुख्य आरक्षी, 4362 आरक्षी, करीब चार हजार होमगार्ड्स, 77 सेक्शन पीएसी एवं 693 सेक्शन पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। आईटीबीपी के जवान आचार संहिता लगने के पहले दिन से जनपद में तैनात हैं।
एसएसपी ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, पीएसी समेत तमाम तरह की 64 कंपनियां लगाई गई हैं।
सभी पुलिस अधिकारी मतदान के दिन भ्रमण पर रहेंगे।
शांति भंग की किसी भी सूचना पर पुलिस दस मिनट के भीतर मौके पर मौजूद मिलेगी। प्रत्येक विधान सभा में चार मोबाइल पार्टी तैनात रहेंगी।