फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police reached on the information of conversion, three arrested

धर्मान्तरण की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख भागे प्रचारक

Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police reached on the information of conversion, three arrested
सहारनपुर, नानौता। क्षेत्र के गांव दादनपुर में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठनों को देख प्रचारकों व आयोजकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। गांव के ही भाजपा नेता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव दादनपुर में एक ग्रामीण के घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इसमें धर्म प्रचारक प्रार्थना करा रहे थे। इसी बीच हिंदू संगठन के कुछ सदस्य वहां पहुंच गए और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। मामला बढ़ता देख प्रार्थना करा रहे प्रचारक वहां से जाने लगे, जिनमें से तीन लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इस संबंध में भाजपा नेता खेमचंद ने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति के घर पर दूसरे धर्म के प्रचारकों द्वारा प्रार्थना सभा की जा रहा थी, जिसमें गांव के कई ग्रामीणों को बुलाया गया। आरोप है कि प्रार्थना के दौरान बाहर से धर्मांतरण प्रचारक द्वारा उन्हें आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर कहा गया कि तुम अपना धर्म परिवर्तन कर लो तो काफी लाभ होगा व आर्थिक सहायता भी की जाएगी।
विज्ञापन

खेमचंद ने प्रचारकों के विरुद्ध थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed