फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police raid on hookah bar running in restaurant, seven arrested

रेस्टोरेंट में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, सात दबोचे

Tue, 08 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police raid on hookah bar running in restaurant, seven arrested
सहारनपुर। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद सोमवार रात लिंक रोड पर एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का बार पर थाना जनकपुरी पुलिस ने छापा मारा। मौके से रेस्टोरेंट स्वामी, दो महिलाओं सहित सात को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना जनकपुरी पुलिस ने सोमवार देर रात लिंक रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। वहां पर अवैध रूप से हुक्का बार भी संचालित किया जा रहा था। मौके पर दो महिलाएं भी हुक्का पी रही थीं। पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट स्वामी शुभम जलोला उर्फ वीशू निवासी गोपालनगर, नितिन गौतम निवासी मोहल्ला गढ़ीमलूक, अजय शर्मा, राकेश कुमार निवासी नुमाइशकैंप व सागर दहिया निवासी ब्रिजेशनगर और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ अवैध रूप से हुक्का बार चलाने और कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में अलग से बना रखी थी जगह
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपी शुभम जलोला काफी समय से रेस्टोरेंट चला रहा था। उसी के अंदर अलग से उसने हुक्का बार संचालित किया हुआ था, जो रेस्टोरेंट में जाने पर नहीं पता चलता था। अलग से हुक्का बार का दरवाजा बनाया हुआ था। यहां पर युवतियां, महिलाएं और युवक हुक्का पीने आते थे। अलग-अलग फ्लेवर में तंबाकू डालकर हुक्का तैयार किया जाता था। शुभम जलोला के खिलाफ दो साल पूर्व भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को मौके से दी जमानत
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कार्रवाई के बाद पकड़ी गई महिलाओं को मौके से जमानत दे दी गई है। बाकी आरोपियों को थाने पर लाया गया है।
शहर में और जगह भी चल रहा हुक्का बार
महानगर में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट रोड पुल के पास, खलासी लाइन मार्ग, मिशन कंपाउंड, हकीकतनगर और नुमाइकैंप में भी अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किए जा रहे हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed