फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police posted in plain clothes will break the network of smugglers

सादे कपड़ों में तैनात पुलिस तोड़ेगी तस्करों का नेटवर्क

Thu, 18 Mar 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police posted in plain clothes will break the network of smugglers
सादे कपड़ों में तैनात पुलिस तोड़ेगी तस्करों का नेटवर्क
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद नशे का कारोबार नहीं रुक पा रहा है। पुलिस अब सादे कपड़ों में रहकर विशेष अभियान चलाकर तस्करों की गिरफ्तारी करेगी।
जिले में जनवरी, फरवरी और मार्च माह में अब तक पुलिस 150 से अधिक मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से स्मैक, चरस, गांजा, सुल्फा, डोडा पोस्त सहित 641 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस ने जेल गए तस्करों के ठिकानों और उनके परिवारों एवं इनके गैंग के सदस्यों पर नजर रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। इसके तहत हर थाने से स्पेशल पुलिस टीम सादे कपड़ों में तस्करों की सुरागकशी करेंगी। जेल से छूटकर आए तस्करों पर खास ध्यान रखा जाएगा। पुलिस का टारगेट तस्करों को पकड़ना रहेगा।
विज्ञापन

बरेली से बड़े पैमाने पर होती है तस्करी
पिछले दिनों पकड़े ज्यादातर तस्करों ने खुलासा किया है कि वे बरेली से मादक पदार्थ लाकर बेचते हैं। सहारनपुर के रास्ते हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड तक सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर पनप रहा कारोबार
मादक पदार्थों तस्करों का जाल रेलवे स्टेशन के आसपास फैला है। इसके अलावा चिलकाना रोड, मानकमऊ, शारदानगर, खाताखेड़ी, पीरवाली गली, ढोलीखाल, बेहट रोड, मल्हीपुर रोड, गांव रामनगर, नुमाइश कैंप, नदीम कॉलोनी सहित कई इलाकों में तस्कर सक्रिय हैं। इन पर पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी की है।

वर्जन
तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। थाने के अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें तस्करों के नेटवर्क को तोड़ेंगी। विशेष प्लान तैयार कर लिया है। एक सप्ताह बाद बड़े पैमाने पर अभियान चलेगा।
- राजेश कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed