फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police PAC launches flag march on Janmashtami

जन्माष्टमी पर पुलिस पीएसी ने निकाला फ्लैग मार्च

Thu, 13 Aug 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police PAC launches flag march on Janmashtami
चिलकाना में फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना। जन्माष्टमी के पर्व पर पुलिस तथा पीएसी ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने कस्बे में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया। पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान नहीं रखेगा। यदि कहीं अतिक्रमण पाया गया, तो उस दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अमित शर्मा तथा एसआई ओमेन्द्र मलिक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च बस स्टैंड से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजारों से होता हुआ सुल्तानपुर तक पहुंचा। थाना प्रभारी ने लोगों को जन्माष्टमी के पर्व को शांतिपूर्वक घर में रहकर ही मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश के अनुसार कस्बे में जन्माष्टमी पर कोई भी शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। लोग इस त्यौहार पर सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed