फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police ordered the removal of stickers from the shops, and some verbal arguments ensued.

Saharanpur News: पुलिस ने दुकानों से लगे स्टीकर हटवाए, नोकझोंक भी हुई

Sat, 27 Sep 2025 08:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:18 PM IST
विज्ञापन
Police ordered the removal of stickers from the shops, and some verbal arguments ensued.
देवबंद। जुमा की नमाज से पूर्व दारुल उलूम क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने कुछ दुकानों के अंदर लगे आई लव मोहम्मद लिखे स्टीकर हटवाए। इसे लेकर दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। कुछ दुकानदारों का आरोप है कि पुलिस ने जबरन स्टीकर हटवाए और ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी भी दी। उधर, देशभर में आई लव मोहम्मद पर छिड़े विवाद को लेकर शुक्रवार को जुमा की नमाज के मद्देनजर नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जुमा की नमाज के बाद किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की संभावना के चलते पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह चौकसी बरती, एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम एफ सलील पटेल, सीओ अभितेष सिंह और इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ दारुल उलूम क्षेत्र में पैदल गश्त किया, ड्रोन से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed