फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police officials did not get cold water and glucose

पुलिसकर्मियों को नहीं मिला ठंडा पानी और ग्लूकोज

Tue, 05 Jun 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police officials did not get cold water and glucose
भरी दोपहर में बिना बूथ के यातायात संचालित करता ट्रैफिक पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सहारनपुर में चौराहों पर गर्मी में ड्यूटी देने वाले यातायात और अन्य पुलिसकर्मियों को ठंडा पानी और ग्लूकोज उपलब्ध कराने के डीजीपी के आदेश हवाई साबित हुए हैं। दो माह बीतने के बाद भी चौराहों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को यह सुविधा नहीं मिल रही है।

इन दिनों गर्मी और उमस के कारण दोपहर के समय बाजार और सड़कें सुनसान हो जाती हैं। लेकिन चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि 31 मार्च को सहारनपुर आए डीजीपी ओपी सिंह ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा पानी और ग्लूकोज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे ताकि पुलिसकर्मियों को गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन


डीआईजी के अनुपालन में गाइड लाइन जारी की गई थी। लेकिन दो माह बीतने के बाद भी निर्देशों का अनुपालन नहीं हुआ है। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए ठंडे पानी और ग्लूकोज की व्यवस्था नहीं कराई। गर्मी पसीना-पसीना होकर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी करनी पड़ रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

     
धूप से बचाव की नहीं कोई व्यवस्था              
सहारनपुर। महानगर में चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों के लिए धूप से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है। विश्वकर्मा चौक पर बना पुलिसकर्मियों का बूथ खस्ताहाल है। तिरपाल डालकर खुद ही पुलिसकर्मियों को धूप से बचाव का इंतजाम करना पड़ता है।

यही हाल कलक्ट्रेट तिराहे, हसनपुर तिराहे, नकुड़ तिराहे, देहरादून चौक, आंबेडकर चौक, ईदगाह तिराहे का है। कई बार यहां पुलिसकर्मियों के लिए बूथ बनाए गए, लेकिन वाहनों की टक्कर से वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।              

-------------------------------------             
चुनाव में व्यस्त होने कारण इस योजना पर अमल नहीं हो पाया। तीनों जिलों के कप्तानों को नए  सिरे से निर्देश भेजे जा रहे हैं। अगले एक-दो दिन में ठंडे पानी व ग्लूकोज की व्यवस्था करा दी जाएगी।            
- शरद सचान, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed