{"_id":"5a4005074f1c1b09788b4b2e","slug":"police-hooter-evacuated-in-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में बजाया हूटर पुलिस ने उतरवाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में बजाया हूटर पुलिस ने उतरवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे के मामले में कोतवाली पहुंचे बसपा नेता को उस समय जोर का झटका लगा जब ड्राइवर द्वारा बजाए गए हूटर पर पुलिस ने नेता जी की गाड़ी को कब्जे में लेकर उसका हूटर उतरवा दिया और चालान काट दिया।
रविवार को एक सड़क हादसे के मामले में बसपा के पूर्व जिला महासचिव व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजपाल सिंह कर्णवाल ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे। भीतर घुसते ही उनकी कार के ड्राइवर ने हूटर बजा दिया। इस दौरान वहां खड़े कुछ मीडिया कर्मियों ने इसको कवरेज करना शुरू कर दिया।
यह देख हरकत में आई पुलिस ने नेता जी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया और मैकेनिक को बुलाकर उसका हूटर उतरवा दिया। ग्रामीणों के सामने फजीहत होते देख नेता जी ने बहाना भरा कि शायद बच्चों ने गलती से हूटर लगवा दिया होगा। इसके बाद नेता जी इधर उधर बगले झांकते नजर आए। कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि हूटर उतरवाने के साथ ही गाड़ी का चालान भी काटा गया है।