{"_id":"61e6f5a64dc0167f062d3723","slug":"police-have-busted-a-a-factory-of-illegal-weapons-and-a-accused-arrested-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले पर्दाफाश: अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, मौके से भारी मात्रा में असलहा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले पर्दाफाश: अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, मौके से भारी मात्रा में असलहा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 18 Jan 2022 10:45 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:45 PM IST
सार
चुनाव से पहले शामली पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शामली में अवैध हथियार की फैक्टरी का पर्दाफाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में बाबरी थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बने-अधबने तमंचे, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अवैध शस्त्रों के विरुद्ध जनपद पुलिस ने अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को बाबरी पुलिस और एसओजी शामली की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालन की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गई। गांव बुटराड़ा के जंगल में बंद पड़े क्रशर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके पर अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए जुनैद उर्फ जुन्ना निवासी गांव खंदरावली थाना कांधला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने-अधबने शस्त्र, उपकरण व कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
एसपी का कहना है कि अवैध शस्त्र फैक्टरी में बन रहे अवैध हथियारों का इस्तेमाल आगामी विधानसभा चुनाव में अपराध के लिए किया जा सकता था। आरोपी से पूछताछ कर यह जानकारी की जा रही है, अभी तक किन लोगों को अवैध हथियार बेचे गए व सप्लाई किए गए हैं, उनका पता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें
ये बरामद हुए अवैध शस्त्र व उपकरण
एक रायफल 315 बोर, एक बंदूक 12 बोर, तीन तमंचे 315 बोर, पांच मस्कट 12 बोर, तीन बैरल छोटी 315 बोर, पांच अधबनी पाइप, 11 कारतूस 12 बोर, चार कारतूस 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, एक वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, शिकंजा आदि शस्त्र बनाने के उपकरण।
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी