{"_id":"61d09c514ddb8b2a995fb4ca","slug":"police-guarded-night-curfew-was-followed-saharanpur-news-mrt571681950","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का रहा पहरा, रात्रि कर्फ्यू का कराया पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष की रात्रि में कोरोना कर्फ्यू के चलते दीवानी कचहरी पर चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। रात्रि कर्फ्यू की वजह से नए साल का जश्न फीका रहा। शुक्रवार की रात 11 बजे पुलिस ने महानगर के सभी रेस्टोरेंट, होटल और ढाबे बंद करा दिए। इसके साथ ही सख्ती से रात्रि कर्फ्यू का पालन कराया। घंटाघर पर कोतवाली सदर बाजार, नगर कोतवाली व थाना कुतुबशेर पुलिस तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने वाहनों की चेकिंग की। हर वर्ष नव वर्ष के स्वागत में रात्रि 12 बजते ही युवा घंटाघर पर एकत्र होकर आतिशबाजी चलाने के साथ ही हुड़दंग करते थे, लेकिन इस बार पुलिस ने युवाओं को घंटाघर पर एकत्र नहीं होने दिया है। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया।
विज्ञापन
तिरंगा लेकर पहुंचे, एकता का दिया संदेश
घंटाघर पर सन्नाटा पसरा रहा। इस मौके पर रात्रि कर्फ्यू से पूर्व डॉ. योगेंद्र दुधेरा, इरशाद, रवि कुमार, सतीश कुमार, राजीव ठकराल, विपिन कुमार, आकाश शर्मा, मिर्जा शेखावत और समाजसेवी आरिफ अंसारी घंटाघर पर तिरंगा लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों को एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही नववर्ष की शुभकामनाएं पुलिस को अधिकारियों को दीं।
नववर्ष की रात्रि में कोरोना कर्फ्यू के चलते घंटाघर तैनात पुलिस- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।