फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police forces deployed outside mosques on Friday prayers

Saharanpur News: जुमे की नमाज पर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात

Sat, 14 Oct 2023 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police forces deployed outside mosques on Friday prayers
देवबंद में जुमा की नमाज के मद्देनजर पुलिस बल के साथ दारुल उलूम मार्ग पर एसपी देहात सागर जैन। सं
देवबंद। फलस्तीन और इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर जुमा की नमाज के बाद किसी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की संभावना के मद्देनजर नगर की प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी देहात सागर जैन नगर में कैंप किए रहे।
विज्ञापन

खुफिया विभाग की और से यह इनपुट दिया गया था की फलस्तीन-इजराइल के मध्य जारी युद्ध को लेकर जुमा की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हो सकता है। जिसके चलते एसपी देहात सागर जैन, एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ अशोक सिसौदिया ने पुलिस टीम के साथ नगर में गश्त किया, साथ ही खानकाह पुलिस चौकी पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाई रखी। वहीं, प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया, दारुल उलूम चौक, जामा मस्जिद, किला मस्जिद सहित प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर सूबे सिंह फोर्स के साथ गश्त करते रहे। जुमा की नमाज के बाद लोग शांतिपूर्वक घरों को गए तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed