फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police filed a report against the youths killed in a road accident

Saharanpur News: सड़क हादसे में मारे गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police filed a report against the youths killed in a road accident
नकुड़। नकुड़-सरसावा रोड पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर हादसे के शिकार हुए दोनों मृत युवकों के खिलाफ पुलिस ने अवैध हथियार रखने का केस दर्ज किया है। पुलिस यह पता कर रही है कि वह तमंचे कहां से लेकर आए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात नकुड़-सरसावा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार आयुष पुत्र नाथपाल सिंह निवासी गांव गाजीवाला व गांव मंधौर निवासी उदित पुत्र अरुण की मौत हो गई थी, जबकि अर्णव पुत्र अर्पण राठी घायल हो गया था। पुलिस को मृतक आयुष व उदित की कमर पर दो तमंचे लगे मिले थे। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दोनों मृतकों के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है कि युवक तमंचे लेकर देर रात कहां जा रहे थे। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-----------------------


घर से मोमोज खाने निकले थे, तब हुआ हादसा

आयुष और उदित दोस्त थे। शुक्रवार देर शाम उदित गांव गाजीवाला में अपने दोस्त आयुष से मिलने आया था। बताया जाता है कि उदित का मोबाइल ऑफ हो गया था, इसीलिए उसने अपना मोबाइल आयुष के घर पर चार्ज होने के लिए लगा दिया और नकुड़ जाकर मोमोज खाने का प्लान बना लिया। उनके साथ आयुष के भतीजे अर्णव ने भी साथ चलने की जिद की, जिसके बाद तीनों एक बाइक पर ही नकुड़ के लिए चल दिए। तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष के पिता नाथपाल सिंह किसान हैं। आयुष उनका इकलौता बेटा था, जबकि बड़ी बेटी की कई वर्ष पूर्व शादी हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व ही नकुड़-सहारनपुर रोड पर आयुष का बड़ा एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उसकी एक टांग में राॅड भी लगाई गई थी। बताया कि आयुष अभी ठीक से चल भी नहीं पाता था, लेकिन इस हादसे ने तो उसकी जान ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed