फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police could not disclose in the case of murder of two real brothers in Gangoh of Saharanpur

डबल मर्डर केस: सगे भाइयों की हत्या में पुलिस खाली हाथ, कई लोगों से हो चुकी पूछताछ, ग्रामीणों में बढ़ रहा आक्रोश

Wed, 24 Nov 2021 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

सहारनपुर में दो सगे भाइयों की हत्या के मामल में पुलिस खाली हाथ है। एक सप्ताह बाद भी पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है। डबल मर्डर का खुलाने नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Police could not disclose in the case of murder of two real brothers in Gangoh of Saharanpur
दो भाइयों की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में मैनपुरा निवासी दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ एक सप्ताह बाद भी कुछ नहीं आया है। पुलिस ने अनेक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा।

विज्ञापन


बता दें कि बीते गुरुवार को सुबह ही गांव मैनपुरा निवासी दो सगे भाइयों पुन्नू व लीलू पुत्र दाता राम की उनके भोगी वाला स्थित खेत में हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई मुन्नू ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से ही कई दिन तक एसपी देहात अतुल शर्मा यहां डेरा डाले रहे, लेकिन हर पूछताछ का नतीजा सिफर पर ही खत्म हो गया। दोनों की हत्या के रहस्य से पर्दा न उठने के कारण ग्रामीण भी निराश होने लगे हें। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर आए पुलिस अधिकारियों ने मामले का शीघ्र ही राजफाश होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन जांच का हर बिंदु फिलहाल बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। दोनों मृतक झाड़-फूंक का काम करते थे। इसे लेकर भी पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन यहां का नतीजा भी हवा में तीर चलाने जैसा ही रहा। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

सीओ रिजवान अहमद का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed