{"_id":"6942f944065b5e70110a9184","slug":"police-caught-three-miscreants-including-those-injured-after-being-shot-in-encounters-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-165197-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मुठभेड़ों में गोली लगने पर घायल सहित तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मुठभेड़ों में गोली लगने पर घायल सहित तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े
Thu, 18 Dec 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी/सरसावा। गागलहेड़ी पुलिस की मंगलवार शाम बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे खालिद निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ीगेट मेरठ को देर रात दूसरी मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, सरसावा पुलिस ने भी मुठभेड़ के बाद दो गोकशों नसीम निवासी सौराना और बोबी निवासी भोजपुर गुर्जर चिलकाना को धर दबोचा।
सीओ सदर प्रिया यादव ने बताया कि देर शाम हुई मुठभेड़ के दौरान खालिद मौके से भागने में सफल रहा था। थानाध्यक्ष प्रवेश शर्मा की टीम लगातार उसकी तलाश में कांबिंग कर रही थी। रात करीब 11 बजे हरोड़ा से पाली की तरफ जाने वाले रास्ते पर खालिद ने पुलिस की प्राइवेट गाड़ी को रुकने का इशारा किया। प्राइवेट गाड़ी से पुलिस को उतरते देख बदमाश बौखला गया और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी तथा भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें पैर में गोली लगने पर खालिद घायल होकर गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश थाना गागलहेड़ी पर दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ गाजियाबाद, मेरठ व सहारनपुर के विभिन्न थानों पर हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एवं गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ है।
दूसरी मुठभेड़ में सरसावा पुलिस ने पिलखनी रजबहा पटरी से भाऊपुर जाने वाले रास्ते पर देर रात नसीम और बोबी को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, गोकशी के उपकरण और एक छोटा हाथी वाहन बरामद हुआ है। दोनों गोकशी के केस में वांछित चल रहे थे।