फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught the accused of recovery of seven and a half lakhs

साढ़े सात लाख की वसूली के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 22 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught the accused of recovery of seven and a half lakhs
छुटमलपुर। दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर फैसले और पुलिस के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की वसूली के नामजद आरोपी खुद को पत्रकार बताने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि अभी उसके तीन साथी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि फतेहपुर थाने के गांव खुजनावर निवासी भूरा पुत्र यासीन ने पास के गांव अलावलपुर थाना भगवानपुर निवासी फुरकान मलिक, जुल्फान मलिक पुत्रगण मुश्ताक, शाहनवाज मलिक और फरमूद निवासी हलवाना रोड छुटमलपुर के खिलाफ उसके छोटे भाई को महिला के दुष्कर्म में फंसाने की धमकी देकर साढ़े सात लाख रुपये वसूलने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इनमें एक लाख चालीस हजार रुपये पुलिस को देने के नाम के वसूले गए थे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे फुरकान मलिक को उसके फतेहपुर भादो देहरादून रोड स्थित कार्यालय से पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के फरार चल रहे तीन साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed