फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught government wheat and rice in Behat

बेहट में पुलिस ने पकड़ा सरकारी गेहूं व चावल

Sun, 26 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police caught government wheat and rice in Behat
पिकअप में भरा सरकारी राशन - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। पड़ोसी राज्य हरियाणा में बेचने के लिए ले जाए जा रहे सरकारी राशन के गेहूं व चावल से से भरे पिकअप वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया गया। पिकअप में 40 कट्टे गेहूं व 30 कट्टे चावल के लदे थे। इन कट्टों पर उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगी है, जिनकी हाथ से सिलाई की गई है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए आपूर्ति विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बेहट पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में सरकारी राशन का गेहूं व चावल भरकर हरियाणा ले जाया जा रहा है। वाहन में राशन भाकरोड़ गांव से भरा गया है। पुलिस ने हाईवे पर बिजलीघर के पास पिकअप को रुकवा लिया और उसकी तलाशी ली। उसमें उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगे गेहूं व चावल के कट्टे भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत पिकअप के चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि व पिकअप का मालिक है और खुद इसे चलाता है। उसने 40 कट्टे गेहूं व 30 कट्टे चावल के भरे है, जिन्हें वह बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। सभी कट्टों की सिलाई हाथ से की गई थी। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया चालक पुलिस की हिरासत में है और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई के लिए आपूर्ति विभाग को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed