{"_id":"5ecaaaef8ebc3e907234b651","slug":"police-caught-five-goks-in-encounter-saharanpur-news-mrt483227998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े पांच गोकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़े पांच गोकश
विज्ञापन
बेहट में पुलिस की मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौकश
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली देहात और गंगोह के बाद अब रविवार को बेहट में पुलिस की गोकशों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, कुल्हाड़ी एवं गोकशी करने के अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं।
एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव सलेमपुर गदा में अब्बास के मकान में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने पहुंचकर मकान को घेर लिया। इस पर गोकशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। घेराबंदी करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस एवं दो खोखे, कुल्हाड़ी एवं गोकशी करने के अन्य उपकरण तथा करीब एक क्विंटल मांस बरामद हुआ।
पशु चिकित्सक ने गोमांस होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया गोकशी के आरोप में नौशाद तेली, अब्बास , इशहाक, फरमान पुत्र इस्लाम और फरमान पुत्र इनाम निवासी गांव सलेमपुर गदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चालान किया।