फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police busy searching for the woman who warned of suicide

Saharanpur News: आत्मदाह की चेतावनी देने वाली महिला की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 04 Apr 2024 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Police busy searching for the woman who warned of suicide
सहारनपुर। भाजपा नेताओं की रैली में आत्मदाह करने की चेतावनी देने वाली महिला को पुलिस तलाश कर रही है। महिला ने मुजफ्फरनगर में चेतावनी दी थी। पुलिस को आशंका है कि महिला छह अप्रैल को सहारनपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली न पहुंच जाए। इसको लेकर पुलिस सतर्क है। खुफिया विभाग भी महिला का पता लगाने में जुटा है।
विज्ञापन

दअरसल, बुलंदशहर निवासी महिला ने आठ माह में दो बार सहारनपुर की कोतवाली सदर बाजार में धरना दिया है। महिला ने आरोप लगाया था कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र में रहने वाले कुछ युवक उसकी भतीजी को अगवा कर ले गए थे। तमाम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी भतीजी का कुछ पता नहीं सका। महिला में पुलिस के खिलाफ रोष जताया था। महिला ने शासन स्तर पर भी कई बार शिकायती पत्र भेजे थे, लेकिन उसकी भतीजी बरामद नहीं हो पाई है। महिला ने मुजफ्फरनगर में कुछ दिन पहले चेतावनी दी थी कि अगर उसकी भतीजी जल्द बरामद नहीं होती तो वह भाजपा के शीर्ष नेताओं की रैली में आत्मदाह कर लेगी। इसके बाद से पुलिस से हड़कंप मचा है। इसको लेकर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर पुलिस सतर्क हैं, जो महिला की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनपुर आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि कहीं महिला प्रधानमंत्री की रैली में न पहुंच जाए। इसलिए पुलिस महिला की तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया है। खुफिया विभाग भी सतर्क है। महिला ने पिछले दिनों कई जगहों पर प्रार्थना पत्र भी दिए थे। वहीं, इसको लेकर कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed