फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and administrative officials administered oath of constitution

जिले भर में मनाया गया संविधान दिवस

Wed, 27 Nov 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police and administrative officials administered oath of constitution
बीएसएनएल कार्यालय पर संविघान दिवस मनाते दूर संचार अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने दिलाई संविधान की शपथ
विज्ञापन

सहारनपुर। संविधान के 70 वर्ष पूरे होने पर जिले भर में संविधान दिवस मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन, कचहरी परिसर एवं सभी थाने में संविधान भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई।
संविधान की 70 वीं वर्षगांठ पर पुलिस लाइन में संविधान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि एवं अक्षुग्ण रखने, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने एवं बंधुत्व बढ़ाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मनाया 70 वां संविधान दिवस
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 70 वां संविधान दिवस मनाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज राजीव शर्मा ने सिविल कोर्ट परिसर स्थित वीआईपी हाल में न्यायिक अधिकारी, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 70 वें संविधान दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से शपथ का अनुपालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एडीआर बिल्डिंग सिविल कोर्ट में भी सुबह 11 बजे संविधान दिवस मनाया। जिसमें पाइनवुड के सभी सीनियर छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें लोक अदालत, मध्यस्थता केंद्र एवं एडीआर की महत्ता के बारे में बताया गया तथा संविधान की शपथ दिलाई।
जगदीश प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज कोटा में दोपहर एक बजे किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा, उप प्रधानाचार्य विक्रम सिंह, सुल्ताना बेगम, रामदीन, पंकज राजपूत, विपुल कुमार, देशराज, जगन्नाथ शर्मा, अमित शर्मा समेत कालेज के छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। एडवोकेट अर्पित शर्मा ने संविधान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संविधान से देश, समाज एवं राष्ट्र की उन्नति होती है, संविधान न होता तो राष्ट्र तरक्की नहीं कर पाता।
इंद्रपाल सिंह चौहान ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। जेल विजिटर अशोक कुमार ने प्रथम सूचना रिपोर्ट, मुकदमे में अपनी पैरवी कैसे करें और कानून का पालन कैसे किया जाता है के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट अशोक कुमार वालिया ने रामायण के प्रसंग के माध्यम से संविधान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र संविधान की किताब अवश्य खरीदे। सभी को इसका ज्ञान होगा आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यकारी राजकुमार गुप्ता ने किया। सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई।

अधिवक्ताओं ने मनाया संविधान दिवस
सहारनपुर। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई द्वारा सिविल कोर्ट के बार रूम में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। परिषद के महासचिव सोनवीर सिंह ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अंगीकार किया गया। हर साल 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान का दुरुपयोग भी हुआ है, राज्य विधानसभाओं को भंग करने वाले अनुच्छेद 356 का लगभग सवा सौ बार दुरुपयोग हुआ है। न्यायालयों की शक्ति घटाई गई। 42वें संविधान संशोधन में संविधान की गरिमा को कम किया गया। उन्होंने कहा कि डाक्टर आंबेडकर ने कहा था कि संविधान चाहे जितना अच्छा हो, यदि उसे चलाने वाले बुरे हैं तो वह निश्चित ही बुरा हो जाता है। बार अध्यक्ष आदित्य अंगीरस ने भारत के संविधान की बारीकियां बताईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में महासचिव आदित्य सिंह, एनएन जोशी, राशिद जमील, अभय सैनी, आमिर, ब्रजपाल, पौरुष वर्मा, बलविंदर चौधरी, प्रदीप सैनी, राजकुमार राणा, विक्रम सैनी, मनमोहन नागिया, अश्वनी शिवाकर, सचिन सलूजा, रोशनी सिंह, रेखा रानी, संजय कुमार, अजय चौहान, मानवीर सिंह, जसवीर सिंह, संसार सिंह, जय प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

संविधान दिवस विकासखंड़ मुजफ्फराबाद में संविधान की रक्षा करने की शपथ लेते कर्मचारी।

संविधान दिवस विकासखंड़ मुजफ्फराबाद में संविधान की रक्षा करने की शपथ लेते कर्मचारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed