फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and administration on alert regarding Kanwar Yatra; officials take to the streets.

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सड़कों पर उतरे अफसर

Fri, 17 Jul 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police and administration on alert regarding Kanwar Yatra; officials take to the streets.
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं को परखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतर गए। बृहस्पतिवार को एसएसपी अभिनंदन सिंह ने जिले के मुख्य कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव यातायात, सीओ बेहट व सदर के साथ बड़कला चौकी से छुटमलपुर तिराहा, कलसिया तिराहा, बेहट कस्बा, गंदेवड़ा तिराहा होते हुए हथिनीकुंड बैराज तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न कांवड़ शिविरों, अस्थायी पुलिस चौकियों और ड्यूटी प्वाइंटों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को हर हाल में सुचारु रखा जाए। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी व समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी आपात स्थिति या सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed