फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police alert on Ravidas Jayanti

रविदास जयंती को लेकर पुलिस सतर्क

Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Police alert on Ravidas Jayanti
सहारनपुर। रविदास जयंती को लेकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत किया है। शरारती तत्वों और संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है। जनपद में करीब 400 जगहों पर कार्यक्रम होंगे। कई जगहों पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसको लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

27 फरवरी को रविदास जयंती मनाई जाएगी। रविदास जयंती और उससे दो दिन पूर्व ही जिले में कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाती हैं। जिले में 400 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर पुलिस भी चौकस हो गई है। गांव-गांव में शांति समितियों की बैठक आयोजित कर लोगों से आपसी सौहार्द के साथ रविदास जयंती मनाए जाने की अपील एसडीएम, सीओ और संबंधित थाना प्रभारी लोगों से कर रहे हैं, जिन जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी, वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। शरारती तत्वों पर पुलिस की खास नजर रही गई। झगड़ालू किस्म के लोगों को पुलिस ने मुचलकों में पाबंद किया है। इससे पहले माहौल खराब करने की कोशिश कर चुके लोगों को भी रेड कार्ड जारी किए गए हैं। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने समस्त थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है। एसएसपी ने बताया कि रविदास जयंती को लेकर सुरक्षा चक्र मजबूत किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थलों और शोभायात्रा के दौरान मुस्तैद रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में पीएससी और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed