{"_id":"60de0a958ebc3ecc084c7f51","slug":"pole-mounted-contract-worker-dies-of-current-saharanpur-news-mrt5454199148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर चढ़े संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड पर स्थित गांव महेश्वरी में विद्युत लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। शट डाउन लेने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू कर दी, इस कारण संविदा कर्मी की मौत हुई।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहरबानी निवासी दिनेश कुमार (42) विद्युत निगम में संविदा कर्मी थे। वर्तमान समय में दिनेश कुमार घुन्ना बिजलीघर पर तैनात थे। दिनेश के भतीजे ने बताया कि उसके चाचा का कार्य सिर्फ बिजलीघर पर बैठने का था, जबकि लाइनमैन दूसरा था, लेकिन बृहस्पतिवार को महेश्वरी गांव में विद्युत लाइन में खराबी आने पर अधिकारियों ने दिनेश कुमार को खंभे पर चढ़ा दिया। इससे पूर्व विद्युत लाइन बंद कराई गई, लेकिन जब वह लाइन ठीक कर रहे तो अचानक विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई, इस कारण दिनेेश को करंट लगा और नीचे गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई।
दिनेश को महेश्वरी स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत हुई है।