फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pocket will be loose to buy new vehicles in new year

नए साल में नए वाहन खरीदने में जेब होगी ढीली

Thu, 31 Dec 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pocket will be loose to buy new vehicles in new year
सोफिया मार्केट में इलेक्ट्रानिक्स सामान और उनकी कीमतों के बारे में बताते सुरेश मित्तल। - फोटो : SAHARANPUR
नए साल में नए वाहन खरीदने में जेब होगी ढीली
विज्ञापन

सहारनपुर। नए साल पर नए वाहनों के अलावा इलेक्ट्रानिक्स सामानों की खरीद के लिए आपको जेब ढीली करनी होगी। बीएस-सिक्स मानक और उत्पादों की लागत बढ़ने से प्रमुख कंपनियां एक जनवरी से वाहनों सहित अन्य सामान की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं। दुपहिया वाहनों पर तीन हजार रुपये तक और चार पहिया वाहनों पर छह हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं, इलेक्ट्रानिक्स सामान भी अब 10 से 15 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे।
शहर में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के 15 प्रमुख डीलर हैं। इनके अलावा टीवी, फ्रिज, एसी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री के डीलर 30 से अधिक हैं। रोजाना 10 से 15 कारों की खरीद होती है। वहीं, दुपहिया वाहनों की खरीद 150 से 200 तक की रहती है। धनतेरस और दीपावली के समय यह बुकिंग 300 से भी ऊपर तक पहुंच गई थी। अधिकतर वाहन डीलर नए साल में भी अधिक बिक्री के प्रयास में जुटे हैं। लेकिन कीमतें बढ़ने की स्थिति को देखते हुए फाइनेंस और अन्य माध्यमों से स्कीमों की प्लानिंग करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

- एक दिन पहले भी खरीदे वाहन
- दिल्ली रोड स्थित आटोमोबाइल कंपनी के प्रमुख डीलर निपुण जैन ने बताया कि नए साल से वाहनों की कीमतें बढ़ने की स्थिति को देखते हुए कुछ लोग बृहस्पतिवार को भी वाहन खरीदने पहुंचे। उनकी एजेंसी पर दुपहिया वाहनों की बुकिंग अधिक रही। चार कारों के लिए भी बुकिंग आई। इसके अलावा नए साल से कीमतों के बारे में जानकारी के लिए भी लोग पूछताछ कर रहे हैं। रोजाना ऐसी 10 से 15 काल आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इलेक्ट्रानिक्स बाजार पर भी रहेगा असर
-- इलेक्ट्रानिक्स सामान के विक्रेता सुरेश मित्तल, मुरली मनोहर सहित अन्य लोगों ने बताया कि कोरोना काल और चीन से सामान न आने का असर मार्केट पर पड़ेगा। उत्पादन कम और लागत अधिक होने के कारण कीमतें बढ़नी तय है। अब टीवी, फ्रिज, एसी और अन्य ऐसे सामान पर 10 से 15 फीसदी कीमतें बढ़ जाएंगी। नए साल में इलेक्ट्रानिक्स सामान की बिक्री पर असर पड़ेगा।

नए साल से पहले ही दुपहिया खरीदने वाला ग्राहक वाहन और चाबी लेते हुए।

नए साल से पहले ही दुपहिया खरीदने वाला ग्राहक वाहन और चाबी लेते हुए।- फोटो : SAHARANPUR

शहर के एक शोरूम से खरीदी गई कार की चाबी लेता परिवार।

शहर के एक शोरूम से खरीदी गई कार की चाबी लेता परिवार।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed