फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pneumococcal vaccine supplements given to infants

शिशुओं को दी न्यूमोकोकल वैक्सीन की खुराक

Tue, 11 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pneumococcal vaccine supplements given to infants
नेहरू मार्केट स्थित चिकित्सालय पर बच्चो को दवा की खुराक पीलाते विधायक देवेन्द्र नीम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह 2020 एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया। खास बात यह है कि जनपद में पहली बार न्यूमोकोकल वैक्सीन को कार्यक्रम में शामिल किया, जो निमोनिया से होने वाली बच्चों की मौतों पर अंकुश लगाएगा। बड़ी संख्या में बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी।
विज्ञापन

नेहरू मार्केट में स्थित पुराना अस्पताल के रिवैम्पिंग केंद्र में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने किया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने कहा बाल स्वास्थ्य पोषण माह 2020 दस अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगा। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को नौ माह से पांच वर्ष तक के 438356 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सभी कुपोषित बच्चों का पुन: वजन, पहचान, प्रंधन और संदर्भन भी किया जाएगा। नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों के साथ आंशिक प्रतिरक्षित (ड्रॉप आउट) बच्चों का प्रतिरक्षण कर शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। बाल्य रोगों की रोकथाम कर स्तनपान और ऊपरी आहार को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाएगा। आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने की अपील होगी। टीकाकरण के तहत न्यूमोकोकल वैक्सीन को सहारनपुर में शामिल किया। यह वैक्सीन बच्चों को निमोनिया से बचाएगी। शिशुओं को वैक्सीन की खुराक छठे सप्ताह, 14वें सप्ताह और नौवें माह में लगेगा। इसमें डॉ. संजय यादव, अरविंद कुमार, पवन कुमार, डॉ. मुनव्वर हसन, संगीता त्यागी, नदीम अखलाक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed