{"_id":"614e184d8ebc3efe2611d737","slug":"pm-will-talk-to-the-entrepreneurs-of-saharanpur-saharanpur-news-mrt5577384188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम करेंगे सहारनपुर के उद्यमियों से मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम करेंगे सहारनपुर के उद्यमियों से मन की बात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के दौरान सहारनपुर के होजरी और वुड कॉर्विंग कारोबारियों से बात करेंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। यह कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित हैंडीक्राफ्ट डिजाइन एंड डेवलेपमेंट संस्थान में होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी कारोबारियों के साथ मौजूद रहेंगे।
दरअसल, सहारनपुर का वुड कॉर्विंग कारोबार विश्वविख्यात है। करीब एक लाख से ज्यादा लोग इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं तो 200 से ज्यादा निर्यातक भी हैं जो विदेशों में वुड कॉर्विंग के उत्पादों का निर्यात करते हैं। यह कारोबार 100 साल पुराना है, जिसमें 1300 मैन्युफैक्चर्स हैं। करीब 1500 करोड़ रुपये का है सालाना टर्नओवर है, जबकि 1000 करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात होता है, जिसमें 35-35 फीसदी निर्यात अमेरिका और यूरोप में होता है। इस लिहाज से वुड कॉर्विंग कारोबार बहुत अहम है। एक दिन पहले ही लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्यातकों को सम्मानित किया गया, जिसमें सहारनपुर से वुड कॉर्विंग निर्यातक सिराज आलम और खिजेर हयात खान को उत्पादों का निर्यात करने में प्रदेश स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिला।
इसके अलावा होजरी कारोबार भी लगातार विकसित हुआ है। यहां 300 से ज्यादा छोटी बड़ी इकाई हैं, जिनमें होजरी उत्पाद बनाए जाते हैं। यहां के बने होजरी उत्पादों की सप्लाई यूपी के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों तक होती है। मालूम चला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को जब मन की बात करेंगे, तो सहारनपुर के होजरी कारोबारी दीपक रहेजा के साथ ही वुड कार्विंग कारोबारियों से भी बात होगी। उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि 26 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। करीब 15 कारोबारियों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।