फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM's effigy burnt, black flags put on homes vehicles

पीएम का पुतला फूंका, घरों वाहनों पर लगाए काले झंडे

Thu, 27 May 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
PM's effigy burnt, black flags put on homes vehicles
गागलहेड़ी/नागल/रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर/नानौता। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के छह माह पूरा होने के मौके पर सरकार की अनदेखी के खिलाफ भाकियू और अन्य किसान संगठनों ने काला दिवस मनाते हुए अपने घरों, दफ्तरों और वाहनों पर काले झंडे फहरा कर सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। नागल में धरना प्रदर्शन तथा गागलहेड़ी के चौरादेव में विरोध स्वरूप पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका गया।
विज्ञापन

गागलहेड़ी के गांव चौरादेव में भाकियू और सपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका तथा काले झंडे लहराए। यूनियन के तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि काला दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। यह दिन देश के इतिहास में लिखा जाएगा। सपा जिला उपाध्यक्ष ललित यादव, भाकियू के नकली सिंह, विक्रम यादव, गौरव यादव, बिट्टू, सोनू आदि रहे। नागल के मीरपुर मोहनपुर में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार का विरोध जताया गया। ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार झूठा दिखावा करती है। उन्होंने कहा किसान हर चुनाव में भाजपा का डटकर विरोध करेगा। भूपेंद्र त्यागी, प्रदीप राणा, जय प्रकाश शर्मा, रमेश गांधी, विनोद खन्ना, सुखबीर सिंह, जंग वीर, संजय त्यागी, शिवम राणा, भाग सिंह, लक्की राणा आदि ने काले झंडे दिखाए। रामपुर मनिहारान में भाकियू मंडल महासचिव चौधरी जगपाल के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर एसडीएम एसएन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों के दिल्ली रोड हाईवे पर पहुंच नारेबाजी को लेकर एसडीएम की उनसे नोकझोंक भी हुई। ज्ञापन देने वालो में पुनीत, शेरपाल राणा, प्रदीप पंवार, सेवाराम आदि रहे। छुटमलपुर के गांव अल्लीवाला में भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने अपने आवास के बाहर खड़े होकर काले झंडे को दिखाते हुए सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। उनके साथ जिला प्रवक्ता चौ. रघुबीर सिंह भी रहे। छुटमलपुर में सचिन चौधरी, मनोज चौधरी, केहर सिंह चौधरी, नदीम अंसारी, नगर अध्यक्ष अब्दुल हसीब, मनोज कमाली, अल्तमस, वसीम, औरंगाबाद गांव में जिला उपाध्यक्ष डा राजबीर कांबोज, रसूलपुर कलां में युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कार्यकर्ताओं संग काले झंडे फहरा कर विरोध जताया। नानौता में भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ थानाध्यक्ष सौवीर नागर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed