फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Rally in Saharanpur: Prime Minister Modi said imprint of Muslim League in Congress manifesto

PM Rally: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप, तीन तलाक की कुप्रथा का किया अंत

Sat, 06 Apr 2024 05:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Apr 2024 05:59 PM IST
सार

PM Rally in Saharanpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने तीन तलाक की कुप्रथा का अंत कर दिया है।

विज्ञापन
PM Rally in Saharanpur: Prime Minister Modi said imprint of Muslim League in Congress manifesto
रैली में बोलते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। जो चीजें बच गई थीं उसमें वामपंथी हावी हो गए। पुरानी कांग्रेस दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है। कांग्रेस जिसको टिकट दे रही है वह अगले दिन कांग्रेस छोड़ दे रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। इन लोगों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे। यूपी में फ्लॉप हो चुकी दो लड़कों की फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। मुझे समझ नहीं आता कांठ की हांडी कितनी बार चढ़ाएंगे। इंडी गठबंधन जीतने के लिए नहीं एनडीए गठबंधन को 400 सीटों से कम पर रोकने के लिए लड़ रही है। भ्रष्टाचारी एक जुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि अब जो कांग्रेस है उसके पास न तो देश हित की नीतियां हैं और न ही देश निर्माण का विजन। कांग्रेस आज के भारत की आशाओं, आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के आंदोलन के समय मुस्लिम लीग में थी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो काम कांग्रेस दशकों में नहीं कर पाई वह काम एनडीए सरकार ने दस साल में किया है। कांग्रेस जितने साल सत्ता में रही उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी।

विज्ञापन

तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा का अंत किया। कड़ा कानून बनाया। मुस्लिम बहनों के हित में काम किया। उनकी गरिमा को पुनः स्थापित किया है। इससे सिर्फ मुस्लिम महिलाओं का भला नहीं हुआ बल्कि उसके पूरे परिवार का भला हुआ। महिला के भाई को पिता को मां को चिंता रहती थी कि दामाद नाराज हो गया तो वह तीन तलाक दे देगा। तीन तलाक का कानून खत्म करके सिर्फ मुस्लिम महिलाओं को नहीं पूरे मुस्लिम परिवार को हमने बचा लिया। इसके लिए आने वाली सदियों तक मुस्लिम बेटियां मोदी को आर्शीवाद देती रहेगी।

यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास

आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि आपको अपने ही रिकॉर्ड तोड़ने होंगे। पिछले तीन चुनाव में जितना मतदान हुआ है उससे अधिक मतदान कराना है। पिछले तीन चुनाव में जितने वोट भाजपा को मिले हैं, उससे ज्यादा वोट भाजपा को दिलवाना है। उन्होंने रैली में आए हुए लोगों से पूछा कि घर-घर जाएंगे, बूथ जीत कर लाएंगे। मेरी आपसे अपेक्षा है कि इन दोनों सीट के सभी बूथों पर जीत कर दिखाना है। इतनी गर्मी में मतदान अधिक हो यह हम सब की जिम्मेदारी है। धूप कितनी ही तेज क्यों ना हो हमने सुबह-सुबह ही मतदान करवाना है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed