फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PM Modi has given mantra of victory to candidates of Saharanpur and Kairana

PM Rally: प्रधानमंत्री ने की गुफ्तगू..., प्रत्याशियों को दे गए जीत का मंत्र, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Sat, 06 Apr 2024 08:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Apr 2024 08:51 PM IST
सार

PM Modi Rally in Saharanpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर सहारनपुर और कैराना के प्रत्याशियों के साथ गुफ्तगू की। पीएम मोदी दोनों प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दे गए हैं। वहीं, पीएम की रैली के दौरान सुरक्षा के कड़े इतंजाम रहे।

विज्ञापन
PM Modi has given mantra of victory to candidates of Saharanpur and Kairana
मंच पर राघव लखनपाल शर्मा से गुफ्तगू करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा मंच पर सहारनपुर लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा व कैराना प्रत्याशी प्रदीप चौधरी से गुफ्तगू की। पीएम मोदी ने दोंनों प्रत्याशियों से कहा कि चुनाव में कड़ी मेहनत से जुट जाएं। चुनाव से पहले भी और जीतने के बाद भी हमेशा जनता के बीच रहें। प्रधानमंत्री ने प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया।

विज्ञापन


सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। करीब पांच हजार जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाली। पुलिस के अलावा पीएसी, एटीएस के कमांडों, अर्ध सैनिक बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। प्रधानमंत्री सुरक्षा के तीन घेरे में रहे। वहीं, सुबह छह बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया था। बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को पार्किंग स्थल में पार्क कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुर्दाबाद के लगे नारे: भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल का जमकर विरोध, गाड़ी के आगे खड़े हुए लोग, खूब की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
जनसभा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पश्चिमी यूपी के प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, कलस्टर इंचार्ज सत्यपाल सैनी, विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला प्रभारी डीके शर्मा, महानगर प्रभारी वाईपी सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: PM Rally: पीएम की रैली में मुस्लिम भाइयों का उत्साह और अंदाज, खूब लगाए मोदी-मोदी के नारे, तस्वीरें भी हैं खास

पीएम के बाद सीएम ने की समीक्षा बैठक, दिया जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की 25 मिनट समीक्षा की। उन्होंने जीत का मंत्र दिया।

दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने बैठक की, जिसमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व चुनाव संचालन समिति के सदस्य शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने सहारनपुर और कैराना लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ जीतना है। इसके लिए दिन रात कड़ी मेहनत करें और भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व घोषणा पत्र से जनता को अवगत कराएं।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अगर कोई नाराज है तो उसको मनाएं। सर्व समाज पार्टी के साथ है। नाराज हुए लोगों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान कराएं। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह, जसवंत सैनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, लोकसभा संयोजक बिजेंद्र कश्यप, लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर, महापौर डॉ. अजय कुमार, विधायक राजीव गुंबर, कीरत सिंह, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा, प्रदीप चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed