{"_id":"654d2adbf127392b5701a9c4","slug":"pm-modi-gave-respect-to-sikhs-sirsa-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-2322-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने सिखों को दिया सम्मान : सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने सिखों को दिया सम्मान : सिरसा
Fri, 10 Nov 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा का अभिनंदन करते सिख समाज के लोग।
देवबंद। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना सम्मान सिख समाज को दिया है। उतना आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं दिया।
बृहस्पतिवार को देवबंद पहुंचे सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा का पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस में पंजाबी समाज की और से अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने का मामला हो, चार साहिबजादों के शहीदी पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित कर वीर बाल दिवस मनाने का मामला हो या फिर दिल्ली के लालकिले से गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करने की बात हो। सभी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सिखों का मान सम्मान बढ़ाया है। जिसे सिख समाज कभी भूल नहीं सकता।
लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप ने कहा कि सिरसा के नेतृत्व में क्षेत्र का पंजाबी समाज उनके साथ पूरी तरह कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यूपी सिख फोरम के महामंत्री गुरजोत सेठी ने कहा कि पीएम ने सिरसा को राष्ट्रीय सचिव बनाकर पगड़ी व पूरी कौम का मान बढ़ाया है। पनियाली गुरुद्वारा के मुखी बाबा रणजीत सिंह, सरदार बालेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। इससे पूर्व सिरसा व उनके साथ आए दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के महामंत्री जगदीप सिंह काहलो का माल्यार्पण कर स्वागत कर स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया। अध्यक्षता सेठ कुलदीप कुमार व संचालन गुरजोत सेठी ने किया। इसमें भाजपा पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉ. रवि प्रकाश, वीरेंद्र पाल सिंह, बलदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाला सुंदरी का लिया आशीर्वाद, स्वामी दीपांकर से मिले
देवबंद। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने देवीकुंड पहुंचकर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया, साथ ही स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती के आश्रम पहुंच कर अंतरराष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर महाराज से मुलाकात की।