सूरत के कपड़ा व्यापारी के एजेंट से सहारनपुर में लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बदमाशों ने सोमवार शाम शहर के व्यस्त बाजार नेहरू मार्केट से सटे मोहल्ला किशनपुरा में घर में घुसकर सूरत (गुजरात) की एक कपड़ा कंपनी के कमीशन एजेंटों से लूटपाट की। विरोध करने पर एक कमीशन एजेंट अंबालाल को तमंचे की बट से सिर में मारकर घायल कर दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 20 लाख से ज्यादा की लूट होने की सूचना मिली थी, लेकिन पीड़ित से बातचीत में 23 हजार रुपये लूटे जाने की पुष्टि हुई है।
लूटपाट के शिकार हुए अंबा लाल, मोहन और उनके तीन साथी राजस्थान के जालौर जिले के रहने वाले है और सूरत की ही कपड़ा कंपनी में कमीशन एजेंट हैं। सहारनपुर के व्यापारियों को कपड़े का सैंपल दिखाने और ऑर्डर लेने के साथ ही सप्लाई के बाद भुगतान भी इकट्ठा करते हैं। किशनपुरा में इन्होंने मकान किराए पर लिया हुआ है। सोमवार शाम करीब सात बजे चार बदमाश उनके घर घुसे और अंबालाल के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस पीड़ितों से किसी को बात नहीं करने दी रही है।
सरेशाम व्यस्त बाजार में वारदात से दहशत
सहारनपुर। जिस गली में लूटपाट का वारदात हुई, उसकी शुरूआत में दवाओं के थोक विक्रेताओं की की दुकानें हैं, मकान के सामने भी दुकानें हैं। जिस तरह से वारदात हुई उससे साफ है कि बदमाश बेखौफ थे। भागते समय बदमाशों ने तमंचे लहराए, इस दौरान एक बदमाश का मोबाइल गिर गया, वह उसे उठाने के लिए पलटे और तमंचे से आसपास के लोगों और दुकानदारों को तमंचे से आतंकित कर भगाया और मोबाइल उठाकर फरार हो गए। वारदात से इलाके में दहशत है।
सोमवार शाम करीब सात बजे जब चार बदमाश घर में घुसे तो उस समय अंबा लाल, मोहन और उनके साथी उस समय में मकान में ही थे। किशनपुरा के पार्षद मुकेश गक्कड़ और कुछ अन्य दवा कारोबारियों ने बताया कि गुजरात के सूरत से कपड़ा व्यापारियों के एजेंट के रूप में ये दोनों यहां काफी समय से किराए पर रह रहे थे। ये स्थानीय व्यापारियों को कपड़े के सैंपल दिखाने के साथ ही रिकवरी का काम भी करते हैं। इनका मुख्य कारोबारी श्याम बताया जा रहा है जबकि ये सैंपल और रिकवरी का काम अन्य कारोबारियों के लिए भी करते हैं।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश
वारदात के बाद बदमाश साईं ज्वैलर्स की ओर से होकर भाग निकले। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार युवक कैद हुए हैं। सांई ज्वैलर्स के पास ही महिला दुकानदार और कुछ अन्य लोगों ने बताया कि वारदात के कुछ देर बाद ही सामने वाली गली की ओर भी एक बाइक खड़ी थी। बदमाशों के भागने के बाद इस बाइक पर भी कुछ युवक पीछे-पीछे गए।
दीवाली की छुट्टी पर गए थे, अब शुरू किया था कलेक्शन
- क्षेत्र के कुछ व्यापारियों ने बताया कि दीवाली की छुट्टी पर ये लोग चले गए थे। त्योहारों के बाद आने पर ही शायद कलेक्शन शुरू किया था। बाइक सवार बदमाश शायद बड़ी रकम की उम्मीद में लूट के इरादे से आए थे। भागते समय उन्होंने ऐसा रास्ता चुना जिससे आसानी से जा सकते थे। दवा मार्केट की ओर तंग गलियां हैं और बाहर भरा बाजार। इसलिए तंग गलियों से होकर फरार हुए।
रात में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए
- किशनपुरा मार्केट के दवा कारोबारियों से लेकर अन्य क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस बाजार में हर दिन लाखों का कारोबार होता है। इसलिए सर्द मौसम में रात के समय गश्त को और बढ़ाया जाए।
पुलिस ने पीड़ितों से नहीं करने दी किसी को बात
पीड़ितों से लूट को लेकर क्षेत्रवासी कई तरह की बातें करते रहे। कभी कहा गया कि करीब 50 लाख की लूट है तो कभी 20 लाख रुपये तक की बताई गई। पुलिस ने दो घंटे तक पीड़ितों से बंद कमरे में पूछताछ की और उसके बाद लूटी गई रकम 23 हजार रुपये बताई।

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद घर पर पहुंचे पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद घटना की जानकारी देते अंबालाल का साथी- फोटो : SAHARANPUR

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद घर के बाहर जाते बदमाश- फोटो : SAHARANPUR

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद घर के बाहर जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद घर के बाहर जमा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद उपचार कर लाती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

किशनपुरा में अंबालाल से लाखो की लूट के बाद घटना की जानकारी लेते एसपी सिटी- फोटो : SAHARANPUR