फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plotting done on leased land, investigation will be done

पट्टे की जमीन पर कर दी प्लाटिंग, होगी जांच

Sat, 18 Sep 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Plotting done on leased land, investigation will be done
सहारनपुर। नानौता में पट्टे के रूप में आवंटित हुई ग्राम सभा की जमीन पर प्लाटिंग कर दी गई। करीब 20 बीघा से ज्यादा जमीन बेची जा चुकी है और बाकी जमीन भी बेचने की तैयारी चल रही है। नानौता की ग्राम प्रधान नीरज सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले में जांच और कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अनुराग राणा ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात के दौरान बताया कि वर्ष 1971 में करीब 52 बीघा भूमि देवबंद फ्रूट एंड वेजिटेबल सहकारी समिति के नाम आवंटित हुई थी। अभिलेखों में यह भूमि बंजर के रूप में दर्ज थी और उसका पूरा रिकार्ड है। आरोप है कि वर्ष 1975 में समिति के सेक्रेटरी ने उक्त भूमि अपनी रिश्तेदार महिला को बेच दी और उसका अमल दरामद करा दिया। इसके बाद उक्त भूमि पर प्लाटिंग कर दी गई तथा 20 बीघा से ज्यादा जमीन की बिक्री हो गई। कई मकान भी उस पर बनवा दिए गए हैं। अनुराग राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत को पंचायत भवन बनाना है, जिसके लिए जमीन नहीं मिल पा रही है, इसलिए ग्राम समाज की भूमि को तलाशा गया है। उसी में पता चला कि उक्त बंजर की भूमि पट्टे के रूप में आवंटित हुई थी, लेकिन उसे बिक्री किया जा रहा है। अनुराग राणा ने कहा कि पट्टे की जमीन सिर्फ उपयोग के लिए आवंटित हुई थी, उसे बिक्री का अधिकार नहीं था। बावजूद इसके लेखपालों की मिलीभगत से यह खेल हो गया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाए और ग्राम समाज की भूमि मुक्त कराई जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने तहसीलदार रामपुर मनिहारान को इस मामले में निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed